Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा रोड सिरसा बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों घायल युवक खतरे से बाहर हैं। हालांकि, उन्हें कुछ समय अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।

सौभाग्य से दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। अगर वे हेलमेट न पहने होते तो हादसा जानलेवा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के समय तक घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। कार चालक के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad