Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

डीएम ने बक्शीबांध एवं मम्फोर्डगंज फ्लड पम्पिंग स्टेशन का किया निरीक्षण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नगर आयुक्त श्री सांई तेजा के साथ शुक्रवार को शहर में भारी वर्षा के पश्चात जल-जमाव न होने पाये, के दृष्टिगत बक्शीबांध एवं मम्फोर्डगंज में कलश चौराहें के पास बनाये गये फ्लड पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की जल निकासी की व्यवस्था को देखते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फ्लड पम्पिंग स्टेशन अपनी पूरी क्षमता से कार्य करता हुआ मिला और शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी।

डीएम ने फ्लड पम्पिंग स्टेशन से प्रतिघण्टे कितना पानी निकाला जा सकता है तथा किन क्षेत्रों से पानी यहां आता है एवं फ्लड पम्पिंग स्टेशन की अन्य तकनीक के बारे में पूछा, जिस पर सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गयी। डीएम ने फ्लड पम्पिंग स्टेशन को पूरी क्षमता के साथ लगातार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है, जिससे कि फ्लड पम्पिंग स्टेशनों से सम्बंधित क्षेत्र में बाढ़ एवं वर्षा के पानी की निकासी होती रहे तथा कहीं पर भी जल-जमाव न होने पाये। उन्होंने वर्षा के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad