Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में जिला प्रशासन अलर्ट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते संगम नगरी में गंगा और यमुना का जलस्तर फिर उफान पर है। 24 घंटे के भीतर दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड ने भी निगरानी तेज कर दी है।

SV News

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों के साथ ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। तराई इलाकों और कछारी क्षेत्र में रहने वाले जलस्तर बढ़ने के चलते परेशान हैं। हालांकि अधिकारियों की मानें तो जलस्तर ज्यादा नहीं बढ़ेगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है। पानी कछार के निचले इलाकों तक पहुंच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad