प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल के पीआरओ टीएन सिंह (58) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे उन्हें अटैक आया। परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल जा रहे थे कि शास्त्री पुल पर ही उनकी सांसें थम गईं। हालांकि परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया।
प्रयागराज के सहसों क्षेत्र के ललचहां गांव निवासी त्रिलोकीनाथ सिंह (टीएन सिंह) सांसद प्रवीण सिंह पटेल के पीआरओ थे। वह सांसद प्रवीण पटेल से करीब दो दशक से जुड़े थे। उनके दो बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे उनको दिल का दौरा पड़ने पर परिजन आननफानन उन्हें लेकर शहर के निजी चिकित्सालय जा रहे थे। शास्त्री पुल पर ही उनकी सांसें थम गईं।
परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। सांसद प्रवीण पटेल दिल्ली में हैं। उनको आज दिल्ली से राजस्थान किसी कार्यक्रम में जाना था, लेकिन घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने अपना सारा कार्यक्रम निरस्त कर दिया और वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।
