Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भारत का सम्मान पूरी दुनिया मेंः पुतिन

sv news

नई दिल्ली।  भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के कोने-कोने में खुशी का माहौल है। भारत के पुरानी और भरोसेमंद दोस्त रूस ने भी गर्मजोशी के साथ शुभकमानाएं दी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास संदेश भेजकर भारत की उपलब्धियों और वैश्विक भूमिका की सराहना की है।

रूसी दूतावास ने साझा किया संदेश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन के खास संदेश को रूस के दूतावास ने अपने आधिकारिक टेलिग्राम चौनल पर साझा किया है। पुतिन ने कहा कि भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

भारत-अमेरिका व्यापार तनाव के बीच पुतिन का संदेश

उन्होंने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में सक्रिय योगदान देता है। पुतिन का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ा है।

पुतिन का संदेश

पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि रूस भारत के साथ विशेष और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में रचनात्मक सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad