राजस्थान। वर्षा का दौर जारी रहने से नदी-नाले उफान पर हैं। दौसा जिले में मोरल बांध पूरी तरह से भर गया है। इससे एनिकट की दीवार टूट गई और मिट्टी में कटाव होने से आसपास के इलाके पानी में डूब गए। अजमेर में बोराज तालाब की दीवार टूटने से करीब एक हजार घरों में पानी भर गया। उदयपुर में एक युवक झील में गिरकर पानी में बह गया।
अरुणाचल प्रदेश में ग्लेशियर पिघलने से झील फटने से बाढ़ की आशंका
अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी हिमालय में ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने ने चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने ऊर्ध्वाधर खूंटों का उपयोग करके रिकॉर्ड 1.5 मीटर बर्फ पिघलने का आकलन किया है।
पृथ्वी विज्ञान एवं हिमालय अध्ययन केंद्र (सीईएस एंड एचएस) ने बायोमिमेटिक और कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस का उपयोग करके तवांग के गोरीचेन पर्वतीय क्षेत्र में खांगरी ग्लेशियर की निगरानी शुरू कर दी है। 2016 से 2025 तक सेंटिनल-2 डेटा का उपयोग करके ग्लेशियर का उपग्रह सर्वेक्षण करने से पता चलता है कि मागो चू बेसिन के नीचे ग्लेशियर में कमी के साथ-साथ प्रो-ग्लेशियल झीलों का विस्तार हो रहा है।