मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। सभी पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हो गई हैं। पंडितों और भक्तों ने विधि-विधान से पहले दिन की पूजा अर्चना की। मेजा के खौर गांव में मूलचंद्र गुप्ता के यहां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पंडित की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ आरती और हुई। मुख्य यजमान आदर्श गुप्ता ने आरती की। आगामी नौ दिनों तक सुबह-शाम मां की आरती और पूजा होगी। आदर्श गुप्ता प्रतिदिन मां की आरती और भजन-कीर्तन करेंगे। कार्यक्रम में लालचन्द्र गुप्ता, संतलाल प्रजापति, श्रीकान्त यादव, दिनेश कुशवाहा, कन्हैयालाल (पिंटू प्रजापति), प्रदीप गुप्ता, अंकित गुप्ता, अनूप प्रजापति समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
