Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: फौजी के पिता की एक्सप्रेस ट्रेन में मौत, जंक्शन पर मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे एक फौजी के पिता की नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सफर के दौरान मौत हो गई। प्रयागराज जंक्शन पर मृतक का शव उतरा गया। इस दौरान उसकी पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बक्सर (बिहार) निवासी बरमेश्वर प्रसाद (61) हृदय रोग से पीड़ित थे। उनके बेटे अर्जुन ने बताया कि इलाज पहले मिलिट्री हॉस्पिटल में शुरू हुआ, लेकिन हालत बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया। पटना में डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इसी वजह से बुधवार को अर्जुन अपनी मां मंजू देवी और पिता परमेश्वर प्रसाद को लेकर दानापुर से नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बी 4 कोच से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह 6:20 बजे ट्रेन पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई सफर के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई। प्रयागराज आने के पहले उनकी मौत हो गई। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 12.30 बजे पहुंची। यहां शव को उतारा गया। स्टेशन पर यात्रियों का मजमा लग गया। यात्री भी यह मंजर देखकर भावुक हो उठे। अर्जुन ने बताया कि उनके बड़े भाई अनिल सिंह सेना में हैं और फिलहाल ड्यूटी पर हैं। परिवार में यह दुखद घटना सुनते ही मातम का माहौल हो गया। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad