Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दृढ़ संकल्प से हासिल की जा सकती है सफलताः बेबी रानी मौर्या

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आज रविवार को मंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार) बेबी रानी मौर्या पहुंची थीं। वह इस समारो की मुख्य अतिथि के रूप में यहां शामिल हुईं।

यहां उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी द‌यानंद सरस्वती के विचार आज भी सारगर्भित व प्रासंगिक हैं। उन्होनें विपरीत परिस्थितियों में भी समाज में फैली कुरीतियों को मिटाया। मंत्री ने छात्राओं से कहा कि आपका लक्ष्य अगर दृढ़ संकल्पित है, तो आपको सफल होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है। साथ ही दहेज प्रथा जैसी कुरीति को मिटाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा की पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने महिला शिक्षा के साथ-साथ समाज सुधार व राष्ट्रवाद की अलख जगायी थी। जिसे यह महाविद्यालय आज भी पोषित करता चला आ रहा है। उन्होंने विभिन्न विदुषी महिलाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया और कहा कि छात्राओं को इन्हीं विदुषी नारियों को अपना रोल मॉडल बनाने की जरूरत है।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का पूरा जीवन समाज सुधार को सम‌र्पित रहा। उनके विचार युगों-युगों तक समाज को प्रेरित करते रहेंगे। 

छात्राओं ने प्रस्तुत किए भरतनाट्यम व कथक

समारोह में छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी, जिसमें मुख्य आकर्षक भरतनाट्यम, कव्वाली, राजस्थानी एवं पंजाबी फ्यूजन तथा कथक तराना रहा, जिसे खूब सराहा गया। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में साध्वी उत्तमा यति, ज्ञानेन्द्र मलिक, रविंद्र नाथ जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, पीएन मिश्र, अरुणेश जायसवाल, भानु प्रकाश अग्रवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, विनोद जायसवाल, सुभाष जायसवाल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad