Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस से दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद में सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। अचेतावस्था में दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार सैदाबाद कस्बे के पुरानी बाजार स्थित पश्चिम मुहल्ले कई माह पहले शौचालय के लिए सेफ्टिक टैंक का निर्माण कराया गया था। टैंक के निर्माण के बाद उसे कंक्रीट के ढक्कन से ढक दिया गया था। शौचालय का निर्माण पूरा होने जाने के बाद शनिवार को मजदूर धर्मराज यादव (48) पुत्र भजन यादव और विनय यादव (16) पुत्र राजबली यादव पाइप को शौचालय से जोड़ने के लिए पहुंचे थे। टैंक का ढक्कन हटाते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। इससे अफरातफी मच गई। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस चौकी से पुलिस पहुंच गई। दोनों तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां के चिकित्सकों ने तत्काल दोनों को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर मैजिक पर दोनों को लादकर एसआरएन अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad