Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, एनडीए सीट शेयरिंग में मिली 101 सीटों पर प्रत्याशी तय

sv news

पटना। भाजपा ने बुधवार की देर रात अपनी तीसरी सूची घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से घोषित सूची में मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव के दौरान बगावत करने वाले दो विधायकों की टिकट पार्टी ने काट दी है। इसमें रामनगर सुरक्षित सीट से भागीरथी देवी एवं नरकटियागंज से रश्मि वर्मा का नाम सम्मिलित है।

इसके साथ ही तीसरी सूची में पार्टी ने सभी 18 प्रत्याशियों समेत एनडीए में सीट शेयरिंग के उपरांत मिली 101 सीटों पर प्रत्याशी उतरने की औपचारिकतापूर्ण कर ली है।

राबड़ी देवी को राघोपुर में हराने वाले सतीश यादव को भाजपा ने अब तेजस्वी यादव के सामने प्रत्याशी बनाया है। तीसरी सूची में पार्टी ने दो महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें विश्वास मत के दौरान सरकार को समर्थन देने वाली मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी का नाम सम्मिलित है।

तीसरी सूची में रामनगर से नंदकिशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह,लोरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णा नंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से वीना देवी, बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भारत बिंद एवं गोह से रणवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad