Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इंदिरा गांधी ने रखी थी मजबूत भारत की आधारशिलाः प्रमोद तिवारी

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नमन किया गया। ऐतिहासिक आनंद भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भी पूर्व पीएम को नमन किया।

पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

प्रमोद तिवारी ने भारत रत्न पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्हें विश्व शांति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी गुट निरपेक्ष आंदोलन की नेता थीं। उन्होंने मजबूत भारत की आधारशिला रखी थी।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में बहुत कम ही लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते ‘लौह महिला’ कहा जाता है।

सरदार पटेल को भी किया नमन

कांग्रेसियों ने आलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में लौह पुरुष की प्रतिमा और बहुगुणा चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी और संचालन हरिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विजय प्रकाश, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, तलत अजीम, मानस शुक्ला, अफरोज अहमद, अनूप त्रिपाठी, विजय यादव, शीश अहमद, भानु कुशवाहा, सुनील यादव, मनोज पासी, मो. हसीन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad