Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज व आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी के आसार

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। दीवाली के बाद मौसम ने करवट बदली है। अब रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। प्रयागराज जनपद के आसमान पर बादल भी छाने लगे हैं। मौसम विशेषों ने वातावरण में सुबह हल्का कुहासा व धुंध छाए रहने के साथ ही अगले तीन दिनों में बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले का मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहा, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो करीब शनिवार की तुलना में डेढ़ डिग्री कम था। 

तापमान में आएकी थोड़ी कमी

जनपद में सापेक्षिक आर्द्रता 61 से 72 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह के समय हल्का कुहासा और धुंध छाए रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने तापमान में छोड़ी कमी की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो जाएगा। शनिवार को जहां न्यूनतम तापतान 23.8 डिग्री था, वहीं रविवार को यह 22.4 डिग्री दर्ज किय गया। यानी तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। 

 हल्की बारिश की संभावना

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और यह 20 डिग्री से नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा और यह एक या दो डिग्री ही कम हो सकता है। नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट का क्रम तेज होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad