Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गुरु चरण यात्रा का प्रयागराज में हुआ भव्य स्वागत

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गुरु गोविंद सिंह और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब की चरण सुहावे गुरुचरण यात्रा का बुधवार को शहर में अद्भुत नजारा देखने को मिला। दिल्ली से शुरू हुई यह अंतरराज्यीय यात्रा मनौरी गुरुद्वारे के रास्ते से शाम चार बजे नगर सीमा में प्रवेश करते ही श्रद्धा और उल्लास का संगम बन गई।

जगह-जगह सिख संगतों द्वारा पुष्पवर्षा, कीर्तन और लंगर सेवा से यात्रा का स्वागत किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में शहर में प्रवेश करती शोभायात्रा मुंडेरा, धूमनगंज, चौफटका, हाईकोर्ट फ्लाईओवर, सरदार पटेल मार्ग, सुभाष चौराहे से होती हुई गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद पहुंची।

गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारी, भाजपा नगर इकाई के कार्यकर्ता, तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया। सुभाष चौराहा और महात्मा मार्ग सिविल लाइंस में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसे आस्था और एकता का प्रतीक बताया।

गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि पावन निशानियां बुधवार रात गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, खुल्दाबाद में विराजमान रहेंगी। बृहस्पतिवार सुबह आठ से दस बजे तक कीर्तन दरबार और अरदास के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए वाराणसी होते हुए पटना रवाना होगी।

इस मौके पर दविंदरपाल सिंह, दिलजीत सिंह, गुरुचरण सिंह, मंजीत सिंह, सीएस मेहता, परमजीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनमोहन सिंह, सुखविंदर सिंह और हरभजन सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad