Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बायोमेट्रिक के दौरान सेना की भर्ती में फर्जीवाड़ा करने पर दो युवक गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सेना की सीधी भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को अभिलेखों के सत्यापन और बायोमैट्रिक जांच के दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया।
इसके बाद छिवकी स्थित 508 आर्मी बेस वर्कशाप ग्रुप कैप्टन महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन कौशिक पोद्दार की तहरीर पर नैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपितों ने दो बार अलग-अलग नाम से आवेदन किया था।
बताया गया है कि आर्मी बेस वर्कशाप में सीधी भर्ती चल रही है। शनिवार को हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर फाटनगर निवासी भारत पाल पुत्र रनवीर सिंह और आगरा के पुटडाकी पूर्वी निवासी राहुल पुत्र मानसिंह के कागजातों की जांच की गई तो मामला संदिग्ध मिला।
तब उनका बायोमैट्रिक टेस्ट हुआ तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। पूछताछ में पता चला कि बीते साल दोनों ने अलग-अलग नाम के कागजात जमा किए थे। इस बार भी दूसरे नाम से आवेदन करते हुए उससे संबंधित अभिलेख जमा किए। फर्जीवाड़ा सामने आने पर सैन्य अधिकारी ने नैनी थाने में तहरीर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad