Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: वर्दी का टशन, रील का चस्का; यमुनानगर में दरोगा जी का 'सिंघम' स्टाइल वीडियो वायरल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट के यमुनानगर के कोरांव थाने में तैनात एक दरोगा का वर्दी में रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है।


कोरांव थाने की रामगढ़ पुलिस चौकी में तैनात दरोगा आशीष सिंह सिंघम स्टाइल में चौकी के अंदर और कार में मनोरंजन और प्रसिद्धि पाने के लिए रील बनाते नजर आए। जिसमें दरोगा जी की पत्नी भी उनकी टोपी पहनकर रील बनाने में पीछे नहीं हटी।

SV News

पुलिस मुख्यालय पहले ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दे चुका है कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में इंटरनेट मीडिया पर रील या वीडियो पोस्ट नहीं करेगा। जिससे विभाग की गरिमा का छवि को कोई नुकसान न हो इसके बावजूद पुलिसकर्मी इनका उल्लंघन कर रहे हैं।


बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो प्रचलित हुआ जिसमें चंद इक, कमेट्स और प्रसिद्धि पाने के लिए एक दारोगा स्टाइल में वर्दी में रील बनाते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनकी पत्नी नीलम सिंह भी रील बनाने में पीछे नहीं हटी। जिससे यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

SV News

वर्दी को अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता है इसके बावजूद मनोरंजन और प्रसिद्धि पाने के लिए पुलिसकर्मी इसे पहनकर रील बनाते अक्सर ही नजर आ जाते हैं।


बुधवार को दारोगा आशीष सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ जिसमें वह वर्दी में स्टाइल में कार में और पुलिस चौकी में रील बनाते नज़र आए। जिससे विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad