प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश की 20 जेलों में बंद कैदियों को ठंड से राहत मिलेगीउत्तर प्रदेश को 20 जेलों में बंद बंदियों को ठंड से राहत मिलेगी। जेल मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेश के बाद प्रयागराज की सेंट्रल जेल के बंदियों ने कंबल बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है।
सेंट्रल जेल से प्रदेश की लगभग 20 जेलों को 10 हजार कंबल भेजा रहा है। है जिसमें कुछ जेलों को कंबल भेजा भी जा चुका है। सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता बंदियों द्वारा कंबल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
एक महीने पहले से शुरू हुआ काम
सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी जेल के कारखाने में बीडीओ तादात में ठंड के लिए कंबल बनाने का काम शुरु कर दिए है। एक महीने पहले से शुरू हुए इस काम के लिए 100 से अधिक बंदी काम कर रहे है। सेंट्रल जेल के कारखाने में अब तक 10 हजार से अधिक कंबल तैयार किए जा चुके है।
जिसे प्रदेश की कई जेलों में भेजने की तैयारी की रही है। सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी जेल के कारखाने में दिन में समय के अनुसार काम कर रहे है।
सेंट्रल जेल से होती है सप्लाई
सेंट्रल जेल में बनने वाले कंबलों की सप्लाई सेंट्रल जेल से की जाती है। यह सप्लाई मुख्यालय के आदेश पर किया जाता है। प्रदेश की जेलों में आवश्यकता के मुताबिक सूची मुख्यालय भेजी जाती है। जिसके बाद उन सूची पर डीजी जेल की संतुति होने के बाद लिस्ट सेंट्रल जेल भेजी जाती है।
प्रदेश की किन जेलों में भेजा गया कंबल
आगरा सेंट्रल जेल- 400
आगरा जिला जेल- 300
मथुरा जिला जेल - 500
बनारस सेंट्रल जेल- 1600
कानपुर जिला जेल- 400
लखनऊ जिला जेल- 900
ज्ञानपुर भदोही - 200
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि ठंड की शुरुआत होने के पहले ही कारखाने में बंदियों के द्वारा कंबल बनाने का काम शुरू किया जाता है। प्रदेश की जेलों का आर्डर आने पर भेजा जाता है मुख्यालय से आदेश आते ही सूची के हिसाब से कंबलों को भेज दिया जाता है।