Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये महंगा फल, कश्मीरी सेब और भुसावल का केला भी छाया

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। फल बाजार में इस समय चहल-पहल है। चिली के सेब के साथ ही ड्रैगन फ्रूट लोगों की पसंद बने हुए हैं। साथ ही कश्मीरी सेब, भुसावल का केला भी लोग जमकर खरीद रहे हैं। हालांकि, फल की कीमतों में मामूली रूप से वृद्धि हुई है, लेकिन इसका बाजार में कोई खास असर नहीं है। सीजन के फल होने के बाद भी कीमतों में वृद्धि होने के पीछे मांग अधिक होना माना जा रहा है। कारोबारी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बेहतर व्यापार बता रहे हैं।

नवरात्र के बाद दीपावली और अब आगे आने वाले त्योहारों में भी फल की काफी मांग है। एजी आफिस के पास, गऊघाट, तिनकोनिया, मेडिकल चौराहा, तेलियरगंज, राजरूपपुर, ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य जगहों पर फल खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। सेब, केला तो अमूमन लोग खरीद ही रहे हैं, लेकिन लोगों के बीच चिली के सेब की अच्छी मांग है।

हालांकि, सामान्य सेब से इसकी कीमत तीन गुना अधिक है, लेकिन बेहद स्वादिष्ट होने से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। वाशिंगटन का सेब भी बाजार में है, लेकिन गिनी-चुनी दुकानों पर। वजह यह है कि इसके दाम 600-700 रुपये प्रतिकिलो है। फल विक्रेता बच्चा यादव, देवतादीन का कहना है कि फलों की कीमत में मामूली रूप से तेजी आई है, लेकिन इसका बाजार में कोई विशेष फर्क नहीं है। खरीदारी पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छी है।

फलों की कीमतें

फल रू दाम

सेब  80-160

खरबूजा  120-160

अमरूद  100-150

नीलम आम  450-550

सामान्य अंगूर  300-350

काला अंगूर  450-550

नासपाती  120-140

नाखा  160-180

मुसम्मी  60-100

वाशिंगटन का सेब  600-700

चिल्ली का सेब  350-450

ड्रैगन फ्रूट  120-150

सलीफा  100-130

पपीता  40-60

तरबूज रू 60-80

आलू बुखारा  300-400

चीकू  150-170

केला  50-80 (प्रति दर्जन)

(नोट  दाम प्रतिकिलो में है)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad