Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

तिरंगा लगी बोट से घाट पर पहुंची सीएम, लोगों ने यमुना में छठ करवाने पर कहा थैंक्यू

sv news

दिल्ली। सोनिया विहार में यमुना किनारे दिल्ली का सबसे बड़ा छठ घाट बनाया। बाकी दिल्ली के मुकाबले यहां यमुना का पानी स्वच्छ कहा जाता है। पांच वर्ष के बाद यमुना किनारे छठ पूजा हुई। हर कोई उत्साहित नजर आया। यमुनापार में पहली बार दिल्ली की महिला सीएम सोनिया विहार में छठ मनाने पहुंची। सीएम रेखा गुप्ता तिरंगा लगी मोटर बोट से जब सोनिया विहार घाट पर पहुंची तो उनकी एक झलक पाने के लिए घाट के किनारे खड़े लोग बेताब दिखे। यमुना में फिर से छठ हुई। इसके लिए छठ व्रतियों ने सीएम को चिल्ला चिल्लाकर थैंक्स कहा।

लोगों का यह उत्साह देखकर सीएम भी गदगद नजर आईं। मोटर बोट पर लालचुन्नी ओढ़े खड़ी सीएम ने लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। सीएम जीरो पुश्ता से मोटर बोट में सांसद मनोज तिवारी और मंत्री कपिल मिश्रा के साथ बैठी। बोट पर स्पीकर रखा हुआ था। सांसद मनोज तिवारी ने छठी मैया के गीत गाए।

सीएम उन गीतों का आनंद लेती हुईं नजर आईं। बोट जैसे ही जीरो पुश्ता से ढ़ाई पुश्ता पर पहुंची तो छठ व्रति सीएम को देखकर खुश हो गए। यमुना में दोबारा छठ शुरू करवाने पर लोगों ने सीएम को छठ मैया की बेटी कहकर पुकारा। सीएम से भी रहा नहीं गया और उन्होंने दोनेां हाथ उठाकर उनके अभिवादन को स्वीकारा और हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। एक साधारण महिला की तरह बोट से उतरकर घाट पर पूजा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

यमुना घाटों पर दिल्ली सरकार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। सोनिया विहार, कोंडली, मयूर विहार, न्यू उस्मानपुर, गीता कालोनी, न्यू अशोक नगर समेत कई छठ घाटों पर मैथिली-भोजपुरी अकादमी के कलाकारों ने समा बांधा। छठी मैया के गीता सुनाए गए। स्थानी लोगों ने भी अपनी प्रतिभाएं यहां दिखाईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad