Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एनडीए को 20 साल दिए, महागठबंधन को 20 महीने दीजिएः तेजस्वी यादव

sv news

पटना। विपक्ष के नेता एवं महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को राज्य की जनता से अपील की-आपने एनडीए को 20 साल दिया, महागठबंधन को 20 महीना दीजिए। हम काम करके दिखा देंगे। हमने किसी का नुकसान नहीं किया है। आप मुझे अवसर दीजिए, हम नया बिहार बनाएंगे। वे रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह मानकर चलिए, वर्तमान राज्य सरकार आपका भला नहीं कर सकती है। राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। कहीं सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो रही है। एक खेत में अगर लगातार एक ही बीज डालते रहें तो खेत की उत्पादन करने की क्षमता समाप्त हो जाती है। जमीन बंजर हो जाती है। लंबे समय तक पानी स्थिर रहे तो वह सड़ जाता है। इस राज्य का वही हाल है। 

उनकी मंशा का पता चल रही

तेजस्वी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कह दिया है कि बिहार में उद्योगों की स्थापना नहीं की जा सकती है। क्योंकि यहां जमीन की कमी है। इससे उनकी मंशा का पता चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन की चुनावी सभाओं में लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं। लोग सरकार से परेशान हैं। बदलाव के लिए बेसब्र हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार 20 साल पुराने खटारा की तरह है। सरकार के पास विकास की दृष्टि नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल गुजरात के विकास में लगे हुए हैं। कल कारखाने गुजरात में खुल रहे हैं। वहां स्पेशल इकानामिक जोन बन रहा है। आइटी पार्क और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। बिहार को सिर्फ ठेंगा दिखाया जाता है। सेमी कंडक्टर का निर्माण किया जा रहा है। इधर बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे जरूरी मदों में भी जरूरत के हिसाब से धन का प्रबंध नहीं किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad