Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लंगूर को कार ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे

sv news

एसीपी ने घायल लंगूर को अस्पताल पहुंचाया

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रविवार को घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में रीवा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने लंगूर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लंगूर के आगे के दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने घायल लंगूर को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, इरादतगंज स्थित एक वीरान पड़ी ग्लास फैक्ट्री में कई दिनों से दर्जनों बंदर और लंगूर रहते हैं। ये जानवर अक्सर अपनी भूख मिटाने के लिए बाजार और खेतों में निकल पड़ते हैं। रविवार देर शाम भी एक जोड़ा लंगूर बाजार पहुंचा था। वे एक मकान की छत से सड़क पर कूदे और सड़क पार करने लगे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे लंगूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लंगूर दूर जा गिरा और उठने की कोशिश करने के बावजूद खड़ा नहीं हो पाया। कार चालक तेजी से गाड़ी भगाकर निकल गया।

मौके पर पहुंची भीड़ ने लंगूर को सड़क से किनारे किया। लंगूर के आगे के दोनों पैर काम नहीं कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत घायल लंगूर को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया ताकि उसका उचित उपचार हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad