Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं भर पाई उड़ान, यात्री परेशान

sv news

नई दिल्ली। एयर इंडिया की उड़ान संख्या ।प्129, जो सुबह 6रू30 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर पाई है। उड़ान कुछ देरी से चलने की खबर है। यात्रा की इंतजार में बैठे यात्रियों को एअर इंडिया की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई है।

समाचारा एजेंसी एएनाई से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई129, जो सुबह 6.30 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, देरी से चल रही है और अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। तकनीकी खराबी के कारण, यह उड़ान अब दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों को जलपान की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवायजरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एटीसी सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे ने एडवायजरी जारी की है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल की उड़ान योजना प्रक्रिया में सहायक स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम  को प्रभावित करने वाली तकनीकी समस्या में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है और सभी संबंधित अधिकारी किसी भी असुविधा को कम करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad