Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एमएलसी व पंचायत चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा, भाजपा ने बुलाई प्रदेश संगठन की बैठक

sv news

लखनऊ। भाजपा ने शनिवार को प्रदेश संगठन की बैठक बुलाई है। इसमें जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में यह बैठक आगामी अभियानों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा तय करेगी।

बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 11 बजे से 12रू30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर एक बजे से 2रू30 बजे तक चलेगा। इसमें संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन की समीक्षा और आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व इस बैठक में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, पन्ना प्रमुखों की भूमिका को मजबूत करने और आगामी महीनों में चलने वाले जनसंपर्क अभियानों पर विस्तृत योजना बनाएगा।

इसके साथ ही अगले वर्ष होने वाले शिक्षक और स्नातक कोटे की एमएलसी सीटों के चुनाव के साथ-साथ पंचायत चुनावों की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श होगा। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी प्रदेश भर में अपने संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने तथा विपक्षी दलों की रणनीतियों का मुकाबला करने के लिए ठोस रोडमैप तैयार करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad