Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा गंभीर

sv news

प्रयागराज(राजेश सिंह)। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा गंभीर है। पार्टी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों की ओर से तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इसे लेकर जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों व अभियान संयोजकों सह संयोजकों की बैठक हुई।

शक्तिकेंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचना है। माइक्रो मैनेजमेंट के तहत हर छोटे से छोटे बिंदु पर ध्यान देते हुए कार्य करना होगा। शक्तिकेंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सूची पुनरीक्षण का पहला चरण चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें पूरी ताकत झोंकनी होगी। बूथ स्तर पर विशेष प्रयास करते हुए विचार परिवार के लोगों को मतदाता सूची में जरूर जुड़वाना होगा। आवश्यक कामों को छोड़कर एक महीने इस अभियान में पूरा समय देने की कोशिश करें।

अभियान की निगरानी प्रदेश स्तर से होगी

अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, अभियान की निगरानी प्रदेश स्तर से होगी। मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। सूची की निगरानी में विशेष ध्यान रखना है और इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को सतर्क व सजग रहना होगा।

कालोनियों आदि में भी विशेष ध्यान देना है

उन्होंने कहा कि मुहल्लों के अलावा कालोनियों आदि में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष ध्यान देना है। बूथ स्तर पर टीम बनाकर काम करना होगा। बीएलए 2 बीएलओ के साथ छाया की तरह रहेंगे। प्रयास हो कि भारतीय जनता पार्टी के वोटरों के शत प्रतिशत नाम मतदाता सूची में हों। बूथ प्रवासी की जिम्मेदारी होगी कि वो विपक्ष के प्रोपोगंडा को सफ़ल न होने दें।

पार्षदों को भी इस अभियान में लगना होगा

शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा कि मतदाता फार्म भरने में आनलाइन माध्यम को भी विशेष प्राथमिकता पर रखकर काम करना होगा। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा, पार्षदों को भी इस अभियान में लगना होगा। 2027 का चुनाव करो या मरो की स्थिति में होगा। कई ताकतें लगी हैं कि भाजपा का वोटर जुड़ने न पाए लेकिन हमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़वाना है।

अभियान का संयोजक बनाया गया

महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्र को अभियान का संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर रवि केसरवानी, प्रभाशंकर पांडेय, प्रमोद मोदी, रमेश पासी, अर्चना शुक्ला, राजू राय, मुरारीलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश, विवेक मिश्र, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad