Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में. मोदी बोले-कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी

sv news


छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे 

नई दिल्ली/पटना। भाजपा ने बिहार में एनडीए की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी।

उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे। इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है। पीएम शाम 6 बजकर 51 मिनट पर मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर इसका जवाब दिया।

बिहार में आज एनडीए की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।

बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है। आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

कांग्रेस का एक और विभाजन हो सकता हैरू कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस, यानी एमएमसी बन गई है। यही एमएमसी है और इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है। इसके भीतर एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो नेगेटिव पॉलिटिक्स से अलग हो रहा है। यह धड़ा नामदारों के खिलाफ है, और उनके प्रति घोर निराशा पनप रही है। आगे चलकर कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है। इसके सहयोगी दल भी अब समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी निगेटिव राजनीति में सबको एक साथ डुबो रही है।

sv news

बिहार में निवेश और रोजगार की तेजी होगीरू आने वाले 5 साल बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। यहां नए उद्योग लगेंगे। यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिले, इसके लिए काम होगा। निवेश ज्यादा नौकरियां लाएगा। यहां पर्यटन का विकास होगा। यहां का सामर्थ्य दुनिया को दिखेगा। आस्था के स्थानों, तीर्थस्थानों का कायाकल्प होगा। मैं आज देश-दुनिया के निवेशकों से कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। बिहार की संतान जो देश-दुनिया में हैं, वे यहां निवेश करें। मैं बिहार की एक-एक मां, युवा, किसान, गरीब परिवार से कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा-मेरा प्रण है।

कांग्रेसी सहयोगियों के वोट बैंक को निगल रही- बिहार चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी इनके सहयोगियों को जताया था कि कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत इनको भी है। बिहार में त्श्रक् को सांप सूंघा हुआ है। कांग्रेस-आरजेडी का झगड़ा बहुत जल्द खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार का भरोसा हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है।

आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है।

बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 5 साल बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। यहां नए उद्योग लगेंगे। यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिले, इसके लिए काम होगा। निवेश ज्यादा नौकरियां लाएगा। यहां पर्यटन का विकास होगा। यहां का सामर्थ्य दुनिया को दिखेगा। आस्था के स्थानों, तीर्थस्थानों का कायाकल्प होगा।

उन्होंने कहा, मैं आज देश-दुनिया के निवेशकों से कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। बिहार की संतान जो देश-दुनिया में हैं, वे यहां निवेश करें। मैं बिहार की एक-एक मां, युवा, किसान, गरीब परिवार से कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा-मेरा प्रण है।

पीएम ने कहा, बिहार चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी इनके सहयोगियों को जताया था कि कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत इनको भी है।

बिहार में आरजेडी को सांप सूंघा हुआ है। कांग्रेस-आरजेडी का झगड़ा बहुत जल्द खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार का भरोसा हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है।

पीएम ने कहा, कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस, यानी एमएमसी बन गई है। यही एमएमसी है और इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है। इसके भीतर एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो नेगेटिव पॉलिटिक्स से अलग हो रहा है। यह धड़ा नामदारों के खिलाफ है, और उनके प्रति घोर निराशा पनप रही है। आगे चलकर कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है। इसके सहयोगी दल भी अब समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी निगेटिव राजनीति में सबको एक साथ डुबो रही है।

पीएम ने कहा कि हम बिहार को और देश को विकसित बनाएंगे। जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया, उस पर से जनता का विश्वास लगातार घट रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है।

बंगाल में 50 साल से कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आई है। कांग्रेस लगातार 3 लोकसभा चुनावों में 3 सीटों की संख्या तक भी नहीं पहुंच सकी है।

पीएम ने कहा कि देश के हर हिस्से और हर परंपरा में छक्। को लोग विश्वास और उम्मीद से देख रहे हैं। महानगरों से गांवों तक, टियर 2-3 शहरों तक, नारी शक्ति से लेकर पहली बार वोट देने वालों तक- सभी ने छक्। को अपना आशीर्वाद दिया है और दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा- जब रेलवे स्टेशनों पर छठी मईया के गीत गूंजे, तो हर कोई इस पावन पर्व में शामिल हुआ। पिछले साल देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार छक्। को अपना जनादेश दिया। 60 साल बाद ऐसा मौका आया, जब किसी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिला।

यह देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था। लोकसभा के बाद देश के कई विधानसभा चुनावों में हमें प्रचंड जीत मिली। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सेवा का मौका मिला, जिसने जय जवान, जय किसान का नारा दिया।

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र ने हमें विजयी बनाया। 25 साल बाद देश की राजनीति में बहुमत से जीत मिली। आज बिहार में, जहां इतनी बड़ी जनसंख्या गांवों में रहती है, वहां इतनी बड़ी संख्या में जीत मिली है।

पीएम मोदी ने कहा- बिहार के लोगों की इसमें बहुत बड़ी भूमिका रही है। जिन लोगों ने दशकों तक शासन किया, उन्होंने बिहार को बदनाम किया, नव बिहार के गौरव का अपमान किया।

उन्होंने कभी यहां के लोगों की इज्जत नहीं की। जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे। कांग्रेस और आरजेडी ने छठी मईया से माफी नहीं मांगी। बिहार की आन-बान-शान हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल कराने की कोशिश कर रही है। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया इस संस्कृति से जुड़े।

मोदी ने कहा कि यह उन युवाओं की जीत है, जिनका करिअर खराब किया गया था। आतंक के वे दिन अब इतिहास बन गए हैं। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यह यात्रा रुकने वाली नहीं है।

यह परिणाम उन विकास विरोधियों को जवाब है, जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस वे, हाईवे, इंडस्ट्री, ट्रेन या एयरपोर्ट नहीं चाहिए। यह परिणाम वंशवाद की राजनीति को विकासवाद का जवाब है।

प्रधानमंत्री मोदी बिहार चुनाव के दौरान कई मौकों पर मिथिला की प्रसिद्ध मधुबनी आर्ट वाले दुपट्टा या शॉल पहने नजर आए हैं। 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग पहुंचे थे। वहां उन्होंने मधुबनी आर्ट वर्क वाला शॉल ओढ़ा हुआ था।

14 नवंबर को दिल्ली में जब बिहार चुनाव जीतने का जश्न मनाया जा रहा था, तब प्रधानमंत्री ने मधुबनी आर्ट का गमछा पहना हुआ था। वे इसे लहराते हुए ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बिहार में कहीं भी री-पोल नहीं हुआ। शांतिपूर्ण मतदान हुआ। चुनाव आयोग, सुरक्षाबलों और बिहार के जागरूक मतदाताओं ने शानदार काम किया। खासकर युवाओं ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण (ैप्त्) को पूरा समर्थन देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

2. लोकतंत्र की पवित्रता और बिहार की भूमिका

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर वोट अहम है और हर दल की जिम्मेदारी है कि वह अपने प्रतिनिधियों को बूथों पर जिम्मेदारी से लगाए। बिहार वह धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है और इसी बिहार ने लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया।

3. जनविश्वास की जीत, झूठ की हार

मोदी ने कहा कि बिहार ने साफ बता दिया- झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार की जनता ने डंके की चोट पर कहा कि जमानत पर चलने वालों का जनता साथ नहीं देगी।

पीएम ने कहा कि हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया है। री-पोलिंग के आंकड़े इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले यहां ऐसा कोई चुनाव नहीं होता था जिसमें री-पोल न हो।

2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर री-पोलिंग होती थी। 1995 में डेढ़ हजार से ज्यादा बूथों पर री-पोल हुआ था। 2000 में भी इतनी ही बड़ी संख्या में री-पोलिंग हुई। जैसे ही जंगलराज समाप्त हुआ, स्थितियां सुधरती चली गईं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह वही बिहार है, जहां कभी माओवादी आतंक था और नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे ही वोटिंग खत्म हो जाती थी। मतदान कराना बेहद मुश्किल होता था। लेकिन इस बार बिहार में लोगों ने बिना किसी डर के, उत्साह और उमंग के साथ, उत्सव की तरह मतदान किया।जब जंगलराज था, तब क्या होता था, यह सब जानते हैं। उस समय मतपेटियां लूटी जाती थीं। आज वही बिहार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और शांतिपूर्ण मतदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र की विजय है। यह भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की विजय है। इस चुनाव ने भारत के चुनाव आयोग पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। बीते कुछ वर्षों से लगातार भारी मतदान होना, और वंचितों व शोषितों द्वारा अधिक से अधिक मतदान करना, चुनाव आयोग की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

पीएम मोदी ने कहा कि उनके सपनों, इच्छाओं और आकांक्षाओं ने जंगलराज वालों के सांप्रदायिक डल् फार्मूले को ध्वस्त कर दिया, और वे बिहार की माताओं-बहनों व किसानों को नमन करते हैं।

उन्होंने एनडीए की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि नीतीश जी ने शानदार नेतृत्व दिया, सभी साथियों ने मिलकर मेहनत की प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने भाजपा और एनडीए की झोली को शानदार विजय से भर दिया।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और ओडिशा के नुआपाड़ा में भी भाजपा की जीत पक्की हो चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा- बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया। समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया। मैंने जनता से रिकॉर्ड मतदान का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने कहा था कि छक्। को प्रचंड बहुमत दें। बिहार की जनता ने इसे भी सही साबित किया। 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश छक्। को दिया गया है। मैं बहुत विनम्रता से, छक्। के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्हें नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था, तब आरजेडी के लोग तो कुछ नहीं कहते थे, लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह बहुत चुभता था। मैं बार-बार कहता था। अब कट्टा सरकार वापस नहीं आएगी।

पीएम मोदी ने मंच से सबसे पहले छठी मईया का जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये प्रचंड जीत, अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया।

जेपी नड्डा ने कहा-भारत की जनता ने स्पष्ट रूप से मान लिया है कि भारत को विकास के साथ जोड़कर चलना है। इसलिए जब जब चुनाव हो रहे हैं, तो जनता बीजेपी को वोट दे रही है। बिहार के नतीजों में भी यही जनता ने बताया है। सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट मिला है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला। महागठबंधन समाज को बांटने की राजनीति कर ही थी। तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी। बिहार को बिहारियों के सहारे नहीं चलाना चाहते थे, घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। बिहार की जनता राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ी है। उन्हें ही आगे बढ़ाएगी।

बिहार की महिलाओं को विशेष धन्यवाद। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया की नीतीष के सुशासन पर मुहर लगाई है। महागठबंधन ने कदम कदम पर बिहार के मतदाताओं का अपमान किया। मोदी जी का विरोध करते करते छठी मईया का अपमान करने में पीछे नहीं हटे। हमारे प्रवासी भाइयों का अपमान किया। पीएम की दिवंगत माता का अपमान किया। उन्हें अपशब्द कहे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- हमें जब 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो बीजेपी की कुछ सीटें कम हो गईं। ये घटना भारत की जनता को नागवार गुजरी। जनता को विश्वास नहीं रहा कि ये सीटें कैसे कम हो गईं। यही कसक, पीड़ा हुई, इसके बाद भारत की जनता ने तय किया कि अब से जो भी चुनाव होंगे उसमें पीएम मोदी के लिए अटूट विश्वास जताएंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पर देश के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि स्वागत के साथ-साथ बिहार की जनता ने हो प्रंचड जनादेश दिया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से बिहार की जनता का अभिवादन करता हूं। यह जीत जीत नहीं सुनामी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad