Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सड़क हादसे में एक परीक्षार्थी की मौत, दो गंभीर

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर क्षेत्र के शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित गढ़वा किले के समीप शुक्रवार सुबह दसवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए।


तीनों मां शिवकुमारी इंटर कॉलेज लालापुर के हाईस्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। 

शिव प्रसाद पुत्र शिवराज निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना लालापुर प्रयागराज ने लिखित प्रार्थना पत्र दाख़िल किया कि मेरा पुत्र शिवकुमार (16) पुत्र शिवप्रसाद निवासी प्रतापपुर थाना लालापुर जनपद प्रयागराज बाइक से अपने दोस्त 1.सुवेंद्र कुमार पुत्र राकेश 2. अंकित पुत्र फूल चंद्र के साथ हाई स्कूल की परीक्षा देने गढ़वा ढाल नर्सरी रोड जा रहा था। शिवराजपुर से प्रतापपुर की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन द्वारा शिवकुमार की बाइक में  टक्कर मार दिया जिससे शिवकुमार को गंभीर चोटें आई। जिनको  इलाज हेतु सीएचसी शंकरगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया। सुवेंद्र व अंकित का इलाज सावित्री नर्सिंग होम में चल रहा है। तहरीर के आधार पर  मु0अ0स0 38/2026 धारा.281,106 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया|शव को पंचायतनामा हेतु मुख्यालय भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad