Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बिहार में आज मुख्यमंत्री योगी की होंगी तीन जनसभाए

 

sv news

लखनऊ। बिहार विधान सभा चुनाव के प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन जनसभाएं कर भाजपा व एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे। मुख्यमंत्री अब तक 24 जनसभाएं व एक रोड शो कर चुके हैं।

योगी शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वाराणसी में कार्यक्रम करने के बाद बिहार के चुनाव प्रचार में जाएंगे। उनकी पहली जनसभा पूर्वी चम्पारण जिले की मोतिहारी विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 12रू30 बजे से होगी। इसके बाद दूसरी जनसभा पूर्वी चम्पारण जिले की पिपरा विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा तिरहुत हाई स्कूल मेहसी में दोपहर 1रू45 बजे से होगी।

योगी की तीसरी जनसभा गयाजी जिला के अतरी विधान सभा क्षेत्र में होगी। यह जनसभा खेल मैदान उच्च विद्यालय बेला गतरी में दिन में 3.20 बजे से होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad