Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मोंथा तूफ़ान: एसआरएन अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे मरीज, ओपीडी खाली

 


प्रयागराज (राजेश सिंह)। मोंथा तुफान से हो रही असमय बारिश की वजह से शनिवार को भी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में सुबह 9 बजे तक महज आधा दर्जन मरीज हास्पिटल पहुंचे थे, इससे पूर्व शुक्रवार को मात्र 1890 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें 980 नए और 860 पुराने मरीज थे। इसके अलावा दोपहर 12 से दो बजे तक 95 मरीजों को भर्ती किया गया। पिछले चार दिनों मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। एसआरएन अस्पताल में रोजाना 3200 से अधिक की ओपीडी होती है लेकिन बारिश के चलते लगातार ओपीडी में गिरावट देख्रने को मिली है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि मौसम की वजह से मरीजों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा थोड़ी कम है। हालांकि ओपीडी अपने निर्धारित समय पर चल रही है और सभी डॉक्टर समय से ओपीडी में आ रहे हैं।

चार दिनों में ओपीडी में मरीजों की संख्या

1. 28 अक्तूबर --- 2902

2. 29 अक्तूबर --- 2690

3. 30 अक्तूबर --- 1926

4. 31 अक्तूबर ---1890

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad