Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गुजरात की झांकी में दिखा अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान

sv news

केवडिया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता परेड विविध झांकियां निकाली गईं। परेड में गुजरात सरकार की अखंड भारत के निर्माण में सरदार साहब के योगदान को उजागर करती झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

झांकी का मुख्य भाग देश के उस ऐतिहासिक क्षण को दर्शाता था, जब सरदार साहब ने महाराजा कृष्ण कुमार सिंह के करकमलों से भावनगर रियासत का भारतीय गणराज्य में विलय करवाकर देश की एकता की नींव रखी थी।

परेड में विविधता में एकता का संदेश लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 10 झांकियों ने लोगों का खास तौर पर ध्यान आकर्षित किया। इनमें एनएसजी, एनडीआरएफ, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की झांकियां शामिल थीं।

एनएसजी और एनडीआरएफ अपने कार्यों का चित्रण करती झांकियां प्रदर्शित कीं। अंडमान और निकोबार ने अपनी झांकी में द्वीपों की सुंदरता, छत्तीसगढ़ ने जनजातीय संस्कृति की झलक, जम्मू और कश्मीर ने चिनाब पुल व प्राकृतिक सौंदर्य, महाराष्ट्र ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मणिपुर ने प्राकृतिक सौंदर्य व कला, पुडुचेरी ने श्एक भारत श्रेष्ठ भारतश् की भावना, उत्तराखंड ने केदारनाथ मंदिर, योग व अध्यात्म को दर्शाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad