Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पुतिन का परमाणु परीक्षण की तैयारी का आदेश, अमेरिका को दिया करारा जवाब

sv news

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अपने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे परमाणु हथियारों के परीक्षण शुरू करने पर प्रस्ताव तैयार करें। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करेगा।

पुतिन ने कहा कि रूस ने अब तक हमेशा सीटीबीटी यानी परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय समझौते का पालन किया है। लेकिन अगर अमेरिका या कोई और परमाणु ताकत परीक्षण करती है, तो रूस भी ऐसा करेगा। पुतिन ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसाव ने पुतिन को जानकारी दी कि अमेरिका हाल के दिनों में अपनी परमाणु ताकत बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में रूस के लिए पूरे पैमाने पर परमाणु परीक्षण की तैयारी तुरंत शुरू करना जरूरी है।

बेलोउसाव ने बताया कि रूस के नोवाया जेमल्या नाम के आर्कटिक क्षेत्र में स्थित टेस्टिंग साइट को बहुत कम समय में परीक्षण के लिए तैयार किया जा सकता है।पुतिन ने विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और अन्य विभागों को आदेश दिया कि वे अमेरिका की योजनाओं पर अधिक जानकारी जुटाएं. इन जानकारियों को रूसी सुरक्षा परिषद में विश्लेषण करें और परमाणु परीक्षण शुरू करने की तैयारी पर सुझाव दें।

पुतिन ने कहा कि ट्रंप के बयान से अंतरराष्ट्रीय स्थिति गंभीर और खतरनाक हो गई है। अगर अमेरिका परमाणु परीक्षण करता है, तो रूस भी अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए वैसा ही कदम उठाएगा। अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में, चीन और फ्रांस ने 1996 में और सोवियत संघ ने 1990 में परमाणु परीक्षण किए थे। सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस ने अब तक कोई परीक्षण नहीं किया है।

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने अगली पीढ़ी की परमाणु ऊर्जा चालित क्रूज मिसाइलों का विकास शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी टास के अनुसार, क्रेमलिन में हथियार डेवलपर्स के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पुतिन ने बताया कि ये नई मिसाइलें ध्वनि की गति से तीन गुना तेज होंगी और भविष्य में ये हाइपरसोनिक क्षमता वाली होंगी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सभी योजनाएं पूरी गति से लागू हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad