नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजन किया जाएगा। डब्ल्यूपीएल की मेगा नीलामी में कुल 277 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से 52 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और 83 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसमें 66 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।
एक दिन के ऑक्शन की शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें आठ शीर्ष नाम शामिल होंगे। भारत से दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड से सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड से सोफी एक्लेस्टोन, ऑस्ट्रेलिया से एलिसा हीली और मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट।
ये हैं सबसे कम और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
बता दें कि 16 वर्षीय दीया यादव और भारती सिंह डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। जबकि साउथ अफ्रीका की 37 वर्षीय शबनीम इस्माइल सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
भारतीय समयानुसार, दोपहर साढे तीन बजे से शुरू होगा।
महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में श्रपवभ्वजेजंत ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ॅच्स् 2026 की नीलामी का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चौनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा जागरण की वेबसाइट पर इससे जुड़े अपडेट पढ़ सकते हैं।
