Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

39 दूल्हों की घोड़ों पर निकली एक साथ बरात, देखने वाले रह गए दंग

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जीवन साथी के पास पहुंचने की दूल्हों में बेचौनी, बैंड बाजा संग सड़क पर थिरकते बराती। हर व्यक्ति उल्लासित। बैंड बाजा पार्टियों की ओर से श्आज मेरे यार की शादी हैश्, श्आए हम बारात बारात ले के जाएं तुझे भी...श्, श्मेहंदी लगा के रखना डोली सजा के रखनाश् आदि गीतों पर जमकर लोग थिरके। सड़क पर जब एक-दो नहीं बल्कि 39 दूल्हों को जाते हुए लोगों ने देखा तो मेडिकल चौराहा पर ट्रैफिक भी जहां की तहां ठहरी रही।

मौका था साहू एकता मंच के सामूहिक विवाह का। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से केपी कालेज तक निकली बरात ने लोगों को आकर्षित किया। मंच ने केपी कालेज में सामूहिक विवाह का रविवार को 15वां आयोजन था। सुधा गुप्ता, शोभा गुप्ता, डॉ. नीता साहू ने सभी दूल्हों को अक्षत तिलक लगाकर बधाई दी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने दूल्हों को आशीर्वाद दिया।   

आयोजक मंडल ने मंच पर प्रत्येक जोड़े को पौधे दिए ताकि वे इसे अपने घरों में लगाएं। इसके बाद जयमाल की रस्म हुई तो वर-वधू के द्वारा एक दूसरे को माला पहनाते ही उपस्थित सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा की। 

मंडप में सभी 39 जोड़ों ने वैदिक रीति रिवाज निभाते हुए अग्नि के सात फेरे लिए। पुरोहित मंत्र पढ़ते रहे। सभी जोड़ों को साहू एकता मंच ने गृहस्थी के जरूरी सामान उपहार स्वरूप दिए। 

समारोह में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक सिंगरौली रामनिवास साहू, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, साहू एकता मंच के महासचिव शंकरलाल साहू, डा. वीके कश्यप, संरक्षक राम लखन गुप्ता, पवन गुप्ता, डा. वी एन गुप्ता, मंच के मीडिया प्रभारी छेदी लाल साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष अजय कुमार साहू व शंकरलाल साहू ने संयुक्त रूप से किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad