Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

करछना में आर्मी के जवान की हत्या, फैली सनसनी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में अज्ञात कार सवार बदमाशों की पिटाई से घायल फौजी की दूसरे दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की देर रात गांव के पास अज्ञात वाहन सवार लोगों से उनका विवाद हो गया। इस दौरान उनकी बेरहमी से पिटाई कर बदमाश भाग निकले। उनको मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार धरवारा गांव निवासी विवेक सिंह (28) पुत्र उमाकांत सिंह आर्मी के इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी दिल्ली में थी। 29 नवंबर की रात कोहड़ार से लौटते समय धरवारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन सवार कुछ लोगों से विवाद हो गया। बदमाशों ने विवेक को बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घायल अवस्था में विवेक को लखनऊ के एक अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मिलिट्री हास्पिटल गए जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई। विवेक दो भाइयों में छोटे थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक दो साल का लड़का है। विवेक सिंह के चाचा की लड़की की शादी 29 नवंबर को थी। शादी में हिस्सा लेने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे। रात में कोहडार से लौटते समय ओवर टेक करने के चक्कर में अज्ञात वाहन सवार लोगों से विवाद हो गया। इसी दौरान उन पर हमला बोल दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad