Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

‘इन पुत्रन के शीश पर,वार दिए सुत चार। चार मुए तो क्या हुआ,जीवत कई हजार।’

sv news


साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 360वे प्रकाशउत्सव पर अलोपीबाग गुरुद्वारा में भक्तों ने टेका माथा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गुरुद्वारा साहिब अलोपीबाग प्रयागराज में सिखों के दस वे गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 360वां प्रकाश उत्सव शनिवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। प्रकाश उत्सव की खुशियां चारों दिशा में छाई रही श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद गुरुद्वारा गुरूवाणी से सराबोर हो रहा था श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे संगतो का मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वालों का सिलसिला बराबर चलता रहास अलोपीबाग गुरुद्वारा साहिब फूलों से आकर्षक दीवान सजाया गया संगत द्वारा साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव का कई दिनों से आयोजन किया जा रहा था रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया गुरुद्वारे में गुरु नाम की गूंज होती रही गुरु का आशीष सहेजने के लिए लोगों ने पंक्तिबद्ध से माथा टेका गुरुद्वारे में हाजिरी लगाने व सेवा करने का प्रातः काल से देर रात तक संगत चलती रही साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन इतिहास से गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने संगत को अवगत कराते हुए साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया हक हक आगाह गुरु गोबिंद सिंह, 

शाहे शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह,,,,

मैं हों परम पुरख को दासा, 

देखन आयो जगत तमाशा,,,,

वह परगटेयो मर्द अगमड़ा वरयाम अकेला

वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला ,,,,,

चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊं , 

गीदड़ों को मैं शेर बनाऊ ! 

सवा लाख से एक लड़ाऊ 

तभी गोबिंद सिंह नाम कहाउँ !!

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी ऐसे महान गुरु हैं जिन्होंने ताउम्र अन्याय,अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ तलवार उठाई और लड़ाइयां लड़ी। शत्रुओं के छक्के छुड़ा दिए थे उन्होंने धर्म,जाति और राष्ट्र को एक नया जीवन दिया है। कथा,कीर्तन इतिहास, व्याख्यान,आरती अरदास, हुकमनामा के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया गया जिसमें सभी संप्रदाय के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एक पंक्ति में बैठकर गुरु का लंगर छका दिन भर विभिन्न जाति व धर्म के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेक का आशीर्वाद लियास प्रकाश उत्सव में मलकीत सिंह बाजवा,परमजीत सिंह बग्गा,गुरुदीप सिंह सरना,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बंटी,मनु चावला,बलजीत सिंह,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,गुरबख्श सिंह,जसवीर सिंह,मनप्रीत कौर, हरजीत सिंह कथुरिया,त्रिलोचन सिंह बग्गा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर तन मन धन से सेवा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad