प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में महिलाओं में सर्वाइकल, ओवरी और यूटेरस जैसे स्त्रीरोग संबंधी कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जागरूकता की कमी, नियमित जांच का अभाव और समय पर उपचार न मिलना इसके मुख्य कारण हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर में महिलाओं के लिए विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया है।
ये ओपीडी सेवाएं सिविल लाइन्स स्थित वेरासिटी क्लिनिक में उपलब्ध होंगी। मैक्स अस्पताल की गायनकोलॉजिकल ऑन्को सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रिमा रे हर महीने के पहले शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच करेंगी। इस पहल से प्रयागराज और आसपास की महिलाओं को बड़े शहरों में जाए बिना विशेषज्ञ परामर्श और नियमित फॉलो-अप की सुविधा मिलेगी।
राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में सर्वाइकल कैंसर के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (प्ब्डत्) के मुताबिक, वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से प्रभावित हुईं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (छथ्भ्ै-5) के अनुसार, राज्य में 30 से 49 वर्ष आयु वर्ग की केवल 1.5 प्रतिशत महिलाएं ही कभी सर्वाइकल कैंसर की जांच करवाती हैं। समय पर जांच न होने के कारण बीमारी गंभीर रूप ले लेती है, जिससे उपचार जटिल हो जाता है।
डॉ. चन्द्रिमा रे ने बताया कि महिलाएं अक्सर घरेलू जिम्मेदारियों या जानकारी के अभाव में शुरुआती लक्षणों को अनदेखा कर देती हैं। उनके अनुसार, पेल्विक दर्द, अनियमित या अत्यधिक रक्तस्राव, मेनोपॉज़ के बाद ब्लीडिंग, पेट में लगातार सूजन, संभोग के बाद रक्तस्राव या असामान्य स्त्राव जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करानी चाहिए।
डॉ. रे ने कहा कि यहां महिलाओं को यहां वे बिना किसी झिझक के अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा कर सकेंगी और उचित सलाह व बेहतर उपचार प्राप्त कर सकेंगी।
मैक्स अस्पताल, लखनऊ उन्नत तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ कैंसर के बेहतर उपचार और जागरूकता पर निरंतर कार्य कर रहा है। प्रयागराज में शुरू की गई यह ओपीडी सेवा महिलाओं को समय पर जांच, सटीक जानकारी और विश्वसनीय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
