प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के हंडिया में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें करछना भेजा गया है।
सुनील कुमार सिंह पिछले एक वर्ष से हंडिया कोतवाली में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उनके तबादले की सूचना मिलते ही हंडिया क्षेत्र के लोगों और पुलिस विभाग में यह चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एसीपी सुनील सिंह फरियादियों की शिकायतें सुनते थे और उनकी समस्याओं का समाधान करते थे। उनके स्थानांतरण से कुछ फरियादियों में निराशा देखी गई। करछना के लापरवाह एसीपी अरूण कुमार त्रिपाठी और बारा एसीपी कुंजलता का हुआ स्थानांतरण।

