प्रयागराज में बंदियों के उत्पादों की सराहना की, परिवार संग खरीदारी भी की
प्रयागराज (राजेश सिंह)। माघ मेले परेड ग्राउंड में कारागार की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और कैंप कार्यालय का उद्घाटन करने रविवार को जेल महानिदेशक पी सी मीणा पहुंचे। जेल महानिदेशक के पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
जहां उन्होंने फीता काटकर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने सलामी ली। इसके बाद उन्होंने लगाए गए स्टॉल को देखा और बंदियों की कारीगरी की तारीफ की। प्रदर्शनी में लगाई गई सामग्रियों की उन्होंने खरीददारी भी की। डीजी जेल ने नैनी के अरैल में बने कैंप का शुभारंभ भी किया और वहां की व्यवस्था को देखा। इस दौरान सेंट्रल जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह और जिला कारागार अधीक्षक अमिता दुबे सहित जेलर शैलेन्द्र सिंह डाक्टर आलोक कुमार वो अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदेश की 12 जेल प्रदर्शनी में शामिल
प्रयागराज के माघ मेले में कारागार की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में प्रदेश की 12 जेल को शामिल किया गया है। इस प्रदर्शनी में जेल में बंद बंदियों की ओर से जेल में बनाए जाने वाली सामग्रियों को स्टॉल लगाकर सेल किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में प्रयागराज केंद्रीय कारागार भी शामिल है। कारागार के बंदियों द्वारा बनाए गए सामानों को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों के बीच लेकर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संदेश भी दिया जाएगा।
जानिए प्रदर्शनी में शामिल वस्तुएं
कारागार की ओर से लगाई जा रही प्रदर्शनी में शामिल 12 जेल से तमाम प्रोडक्ट मंगाए गए है। जिसमें आंवले का मुरब्बा, अचार,फर्नीचर, वस्त्र, मिट्टी के बर्तन और कंबल के अलावा बच्चों के खिलौने, साबुन आदि सामग्रियों का स्टॉल लगाया जायेगा।
जेल महानिदेशक उत्तर प्रदेश पीसी मीणा ने बताया कि कारागार की ओर से इस प्रदर्शनी को लगाया जाता है। इस प्रदर्शनी में प्रदेश की 12 जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई सामग्रियों के स्टॉल गए है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में लोग आए और स्वदेशी वस्तुएं खरीदे।
