दावा या आपत्ति दर्ज करने का है मौका, 2.87 लाख को भेजा जाएगा नोटिस
प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। अनंतिम सूची से 11 लाख 56 हजार 305 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि 2 लाख 87 हजार 612 मतदाताओं को नोटिस जारी कर पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे।
मौजूदा फाइनल लिस्ट में कुल 35 लाख 36 हजार 456 वोटर शामिल किया गया है। जिनमें 19 लाख 60 हजार 593 पुरुष, 15 लाख 75 हजार 536 महिलाएं और 327 ट्रांसजेंडर हैं।
एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी। इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों में वर्ष 2025 की मतदाता सूची में कुल 46,92,860 मतदाता दर्ज थे। इनमें 25,42,506 पुरुष, 21,49,884 महिलाएं और 470 अन्य मतदाता शामिल थे। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 40,534 युवा मतदाता भी सूची में थे।
घर-घर सत्यापन में मिले कई मामले
पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने हर मतदाता के घर गणना प्रपत्र पहुंचाया, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता घर पर नहीं मिले या उनका पता नहीं चल सका। जांच में सामने आया कि कई मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, कुछ डुप्लीकेट हैं और कई लोग स्थान बदल चुके हैं।
इन सभी को (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड) श्रेणी में रखा गया। । श्रेणी में कुल 11,56,305 मतदाता पाए गए, जिनमें
1.73 लाख मृतक,
1.60 लाख डुप्लीकेट,
4.88 लाख ऐसे जिनके मकान नहीं मिले
इन सभी नामों को अनंतिम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
विधानसभा वार देखिए कहां कितने कटे वोट?
विधानसभा पुरानी सूची कटे वोटर नई सूची
फाफामऊ-254 366178 84703 281475
सोरांव-255 379133 76819 302314
फूलपुर-256 411624 100673 310951
प्रत- 257 411136 79754 331382
हंडिया-258 405492 88239 317253
मेजा -259 335363 66871 268492
करछना-260 366643 88107 278536
इलाहाबाद-पश्चिमी-261 466765 139760 327005
इलाहाबद-उत्तरी-262 428711 179963 248748
इलाहबाद-दक्षिणी-263 415595 140596 274999
बारा-264 345626 58443 287183
कोरांव-265 360594 52377 308217
गलत कटे नामों को जोड़ने का मौका
यदि किसी मतदाता का नाम गलती से हट गया है, तो वह 6 जनवरी से 6 फरवरी के बीच दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।
2.87 लाख वोटरों से मांगा जाएगा पहचान प्रमाण
इसके अलावा 2,87,612 मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। इन मतदाताओं या उनके माता-पिता/दादा-दादी का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला। ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजकर पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे।
इनका सत्यापन और आपत्तियों का निस्तारण 6 जनवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा।
कई दस्तावेजों का विकल्प
निर्वाचन आयोग ने पहचान के लिए कई दस्तावेजों का विकल्प दिया है। मतदाताओं को इनमें से कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा, ताकि 6 मार्च को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।
