लगातार पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए लिया गया निर्णय, स्कूल में मौजूद रहेंगे शिक्षकप्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। पीएन सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीतलहर को देखते हुए सभी प्रकार के माध्यमिक विद्यालयों समेत सभी बोर्ड के स्कूलों में छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा।
इस अवधि में शिक्षक व अन्य स्टाफ विद्यालय व कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। वहीं, शहर के कई निजी स्कूलों ने ठंड को देखते हुए ऑनलाइन क्लासेज चलाने की व्यवस्था की है। सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक प्रबंधक वैलेरियन डिसूजा बताते हैं कि ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से 15 जनवरी तक के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लासेज चलाने का निर्णय लिया गया है। 7 जनवरी से जूम एप के जरिए क्लॉस आनलाइन संचालित होंगे। इससे बच्चे अपने घरों से ही जुड़ेंगे।

