Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

‘यौन शोषण में बड़े नेता और वीआईपी के शामिल होने का आरोप’

sv news

शंकराचार्य पर एफआईआर कराने वाले धर्मगुरु का दावा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले तथाकथित धर्मगुरु ने बुधवार को मीडिया के सामने कई और लोगों पर आरोप लगाए। कहा कि बच्चों के यौन शोषण में राजनीतिक पार्टियों के कई बड़े और वीआईपी नेता भी शामिल हैं। जिनके फोटो और वीडियो लैपटॉप में हैं। जल्द ही नामों का खुलासा भी किया जाएगा। 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कराने वाले धर्मगुरु के शिष्य ने बुधवार को प्रेसवार्ता किया। उन्होंने लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण के वीडियो-फोटो के होने का दावा किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद के अलावा दो-तीन अन्य नाम का खुलासा करते हुए यौन शोषण में राजनीतिक पार्टियों के वीआईपी व बड़े नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया।

पीडब्ल्यूडी के अतिथिगृह सभागार में एक धर्मगुरु के शिष्य ने प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सनातन के नाम पर चोला पहनकर विदेश से फंडिंग लेने वाले को मां गंगा ने स्नान करने से रोक दिया। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर भी यौन शोषण करते हैं। प्रतापगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी बच्चों से शोषण किया गया। किसी भी आश्रम में जाने से पहले साजिश के तहत बच्चों को वीआईपी के सामने परोसा जाता था।

इन पीड़ितों में करीब 20 युवक-युवतियां भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आलीशान भवन व स्वीमिंग पुल के सबूत को मिटाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एक बड़े नेता पर माघ मेला में अविमुतेश्वरानंद को धरने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर कॉल डिटेल होने का दावा किया है। कहा कि जब वह आएंगे और पानी पिलाएंगे तो ही धरना समाप्त करेंगे। उन्होंने एफआईआर में नामजद लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

दोनों नाबालिगों का न्यायालय में बयान दर्ज

दूसरी तरफ पुलिस ने दूसरे नाबालिग बालक का मेडिकल करवा लिया है। एसीपी झूंसी विमल कुमार मिश्र टीम के संग गंगापार स्थित एक अस्पताल में नाबालिग को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की पैनल टीम ने मेडिकल प्रक्रिया पूरी की। पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं दोनों बालकों को न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करा दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि एक टीम जल्द ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में जाकर पूछताछ करेगी। बता दें कि टीम झूंसी थाने में 21 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने बाद हरदोई पहुंची थी। जहां दोनों नाबालिगों का बयान दर्ज किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad