Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होने का 13 फरवरी को अंतिम अवसर

sv news

प्रयागराज।  यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा बढ़ी तिथि में शुक्रवार (13 फरवरी) तक संपन्न कराई जाएगी। इसमें उन परीक्षार्थियों की भी परीक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी, जिनकी किन्हीं कारणों से छूट गई है। वह परीक्षक आवंटित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा संपन्न करा सकेंगे, जो अब तक नहीं पहुंचे हैं। जिन परीक्षकों ने अभी प्रायोगिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें भी शुक्रवार तक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

दो चरणों में प्रायोगिक परीक्षा 

प्रायोगिक परीक्षा दो चरणों में कराई जा रही है। प्रथम चरण में 10 मंडलों के सभी जनपदों में 24 जनवरी से एक फरवरी तक परीक्षा कराई गई। छूटे विद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराने के लिए चार फरवरी तक का समय दिया गया था। इस बीच दो फरवरी से नौ फरवरी तक शेष आठ मंडलों के जनपदों में दूसरी चरण की परीक्षा आरंभ हुई।

18 फरवरी से लिखित परीक्षा शुरू होगी 

कई केंद्रों पर परीक्षकों के नहीं पहुंचने से अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 फरवरी कर दी गई। बढ़ी अवधि में छूटे सभी विद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराने का अवसर दिया गया। अब 18 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा होनी है, इसलिए लिखित परीक्षा संपन्न होने तक कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के बाद छूटे परीक्षार्थियों के हित में प्रायोगिक परीक्षा कराए जाने का अवसर देने को लेकर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad