Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माघ में 21 करोड़ से अधिक धर्मावलंबियों ने संगम स्नान कर बनाया कीर्तिमान

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। माघ मेले ने आस्था और एकता का ऐसा अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

माघ मेले ने आस्था और एकता का ऐसा अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मेला प्रशासन के दावे के अनुसार रविवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व तक मेले के 30 दिनों में 21 करोड़ से अधिक धर्मावलंबियों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मेले में अभी 14 दिन शेष हैं। महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान पर्व बाकी है, जिससे यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

महाकुंभ-2025 को छोड़ दें तो देश के किसी भी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का एकत्र होना अभूतपूर्व है। मेले के दौरान प्रयागराज में जुटी श्रद्धालुओं की यह संख्या रूस, जापान, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, सिंगापुर, इस्राइल, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, ग्रीस, पुर्तगाल, बेल्जियम, चिली और यूएई जैसे कई देशों की कुल आबादी से भी अधिक है।

यूपी की लगभग 80 प्रतिशत आबादी के बराबर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

मेला प्रशासन के अनुसार इस माघ मेले में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या उत्तर प्रदेश की कुल आबादी के लगभग 80 प्रतिशत के बराबर है। केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने और विदेश से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। माघ मेले ने साबित किया है कि यह आयोजन करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधने की क्षमता रखता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad