हनुमानगंज , प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। शनिवार 21 फरवरी 2026 को हनुमानगंज के विरना में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबी,महंगाई,बेरोजगारी, स्वास्थ्य,और शिक्षा,किसानों,मजदूरों, की समस्याओं का निदान करने में असमर्थ रही है।वह लोगों का ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। अपने नए प्रयोग के माध्यम से सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम कार्यक्रम जिसमें बेरोजगार लोगों को 100 दिनों की रोजगार की व्यवस्था कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई थी उसे खत्म करके भाजपा उनसे उनका रोजगार छीनना चाहती है।जो ग्रामीण मजदूरों के अधिकार पर सीधा हमला है।और मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम को खत्म करना चाहती है।कांग्रेस पार्टी इन्हें कामयाब नहीं होने देगी। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा था और उन्हें घर-द्वार पर रोजगार मिल रहा था।लेकिन केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर करने की साजिश कर रही है।जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि मनरेगा गरीबों मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ थी।जिसे भाजपा सरकार ने गरीब मजदूर के रोजगार को खत्म करने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा.अमर सिंह पटेल एवं अध्यक्षता जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय ने किया इस अवसर पर सर्वश्री,रितेश पासी,संगम लाल गुप्ता,श्याम जी धुरिया,सुभाष पटेल,राम औतार,राजपत भारतीया,गीता देवी,नीलम, सुनीता देवी,साधना सिंह,बसन्त लाल, फोटो देवी,ललिता वर्मा,उर्मिला देवी,प्रेमलता,सरोजा देवी,देवराज गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
