हनुमानगंज, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)।विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत दलापुर में विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार के विरोध में वरिष्ठ समाजसेवी नवीन द्विवेदी की अध्यक्षता में 36 घंटे से लगातार धरना प्रदर्शन पर बैठकर अपना विरोध जताया।ग्राम सभा दलापुर पंचायत भवन पर आमरण अनशन बैठे समाजसेवीनवीन द्विवेदी अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज ने 36 घंटे से अनशन पर बैठे थे उनकी मांग थी कि ग्राम सभा दलापुर में सरकारी कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है । जिसका विरोध जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत भवन में पंचायत सहायक को बैठने नहीं दिया जा रहा था और पंचायत सहायक की सैलरी 12 महीने से रुका हुआ नहीं मिला नवीन कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि प्रधान के द्वारा और 50 मीटर रिपेयर सड़क में लाखों रुपए निकाल लिए गए है इस लिए आमरण अनशन पर बैठे थे इस बात की जानकारी बीडीओ बहादुरपुर को हुई तो ये मामला संज्ञान में नहीं लिए इसके बाद नायब तहसीलदार और सराय इनायत थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने पहुंचकर पूरा मामला जाना और उन्होंने लिखित आशावान दिया कि आपकी सारी मागे पूरी हो जाएगी इस कार्य में बबलू बीडीसी, अंकुर दुबे,शब्बू पाण्डेय, सतीश दुबे,सतीश शुक्ला, चंदन शुक्ला, नीलांचल , आशुतोष, त्रियुगी, गुड्डू, कान्हा, आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
