मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। इलाकाई पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमर बहादुर उर्फ बबुन्दर पुत्र दशरथ निवासी कपुरी थाना मेजा जनपद प्रयागराज को ग्राम नेवढिया स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चार पैकेटों में कुल 04 किलो 84 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त अमर बहादुर उर्फ बबुन्दर उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि हम इस गांजे को पुलिस से छिपाकर मिर्जापुर से सस्ते दाम में लाते हैं तथा यहां लाकर ज्यादा दामों में बेचते हैं । इसी से भरण-पोषण करते हैं। आज भी गांजा को बेचने के लिये जा रहे थे कि आपने पकड़ लिया ।
