Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भारत से निकलेगी दुनिया की अगली दिग्गज एआइ कंपनी: सुंदर पिचाई

sv news


नई दिल्ली। गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत में पहले से ही वह बदलाव हो रहा है, जिससे इस देश की कोई कंपनी दुनिया की अगली बड़ी एआई कंपनी बन सकती है। उन्होंने कहा कि ईकोसिस्टम काफी बदल गया है और देश में असाधारण घरेलू कंपनियां बन रही हैं। पिचाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की।

मोदी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली में एआइ इंपैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर बहुत अच्छा लगा। भारत एआई में क्या काम कर रहा है और गूगल इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ कैसे काम कर सकता है, इस बारे में चर्चा की। बाद में मीडिया से बातचीत में पिचाई ने भारत के ऊर्जावान डेवलपरों और बढ़ते एंटप्रेन्योरशिप ईकोसिस्टम की तारीफ की।

जब उनसे पूछा गया कि अगले सुंदर को भारत में रुकने और यहीं से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने के लिए क्या बदलाव करने की जरूरत है, तो पिचाई ने कहा कि बदलाव पहले से ही शुरू हो चुका है।

उन्होंने फ्लिपकार्ट और ओयो जैसे घरेलू स्टार्टअप्स के उदय को इस बात का सुबूत बताया कि भारत में असाधारण कंपनियां बन रही हैं जो सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही हैं।

पिचाई ने एआइ में हालिया प्रगति को भी रेखांकित किया और कहा कि सर्वम जैसी कंपनियों ने लोकल एआइ माडल बनाना शुरू कर दिया है, जो यह दिखाता है कि अत्याधुनिक नवाचार देश में ही जड़ें जमा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी एआइ कंपनी बनने में कोई रुकावट नहीं दिखती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad