Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुनानगर में थाना प्रभारी को एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज कमिश्नरेट के यमुनानगर से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक यमुनानगर के बारा थाना प्रभारी विनोद सोनकर को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए थाना प्रभारी पर विभागीय जांच जारी हो गई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बारा थाना प्रभारी विनोद सोनकर अपने आवास पर रिश्वत ले रहे थे कि एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें उनके आवास से धर दबोचा। बारा थाना प्रभारी 75 हजार रुपए घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad