Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: गंगा नदी में नहाने गए किशोर समेत दो डूबे, मचा हड़कंप 

SV News

एक का शव बरामद; दूसरे की गोताखोर कर रहे तलाश

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गए दो लोग गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। शोर मचा तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलवाया और डूबने वालों की तलाश कराई। इस दौरान एक किशोर का शव बरामद हो गया, हालांकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि माघ मेला का सभी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ ही समाप्त हो चुका है। अब पुलिस, पीएसी और जल पुलिस की टीमें भी वापस लौट गई हैं। माघ मेला क्षेत्र के पीपा पुल नंबर चार के निकट फूलपुर थाना क्षेत्र के पहाती गांव के रहने वाले अशोक पटेल के 15 वर्षीय पुत्र आदित्य पटेल और कटका झूंसी निवासी कार्तिक तिवारी पुत्र अजय तिवारी स्नान करने पहुंचे। कार्तिक जौनपुर का मूल निवासी है। 
बताया जाता है कि गंगा में नहाते समय आदित्य पटेल और कार्तिक तिवारी गहरे पानी में चले गए, इससे डूब गए। आसपास के कामगारों ने यह देखा तो शोर मचाया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के बुलाने पर पहुंचे गोताखोर गंगा में डूबे दोनों की तलाश शुरू कर दी। मशक्कत के बाद आदित्य का शव बरामद हुआ। कार्तिक की तलाश जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad