एक-एक को कोरांव बुलाकर दे रहे नियुक्ति पत्र, दुकानों पर रखवा रहे पैसा
मेजा, प्रयागराज (राजेश सिंह)। आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकर्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी तरह की घूसखोरी अवैध है। मेजा में ऐसे ही घूसखोरी का मामला सामने आया है। मेजा व कोरांव में सीडीपीओ योगेन्द्र दुबे की तैनाती है। सूत्रों के मुताबिक इस समय सीडीपीओ अवकाश पर हैं।
सूत्रों ने बताया कि सीडीपीओ की गैरमौजूदगी में बीसी (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) विपुल कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र कोरांव बुलाकर एक-एक कर नियुक्ति पत्र नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिका को देकर उनसे वसूली की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि यह सब खेल सीडीपीओ योगेन्द्र दुबे के इशारे पर किया जा रहा है। उन्हें बीसी द्वारा कोरांव बुलाया जा रहा है और दुकानों पर पैसा रखवा कर वसूली की जा रही है, और एक-एक कर नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है, जबकि नियुक्ति पत्र नियमानुसार विकासखण्ड कार्यालय से मिलना चाहिए। इस संबंध में बीसी विपुल कुमार से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो वह बताया कि डीपीओ के कहने पर नियुक्ति पत्र कोरांव में दिया जा रहा है और वह गोल-मटोल जवाब देकर फोन को डिस्कनेक्ट कर दे रहा है। जबकि वसूली करना एक गंभीर, गैर-कानूनी और भ्रष्टाचार का मामला है। क्षेत्र में ऐसी कई अनियमिताओं की खबरें सामने आ चुकी हैं, जहां नियुक्तियों के नाम पर अवैध वसूली की जाती रही है।
.jpeg)