Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मांडा में मामा ने नहीं, चाचा और शिक्षक ने किया था मासूम का अपहरण, जांच में आया नया मोड़

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मांडा क्षेत्र में दादा के सामने सात वर्षीय मासूम पोते प्रतीक को अगवा करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र प्रतीक का अपहरण उसके मामा ने नहीं, बल्कि चाचा और एक शिक्षक ने किया था। दोनों से पूछताछ चल रही है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद किए जाने की बात कही जा रही है।
उल्लेखनीय है कि करीब 12 दिन पहले मासूम को अगवा करने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने बच्चे को वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया था। बच्चे के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके दो मामा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पकड़ा था, लेकिन अब जांच में कहानी बदल गई है।

SV News

मांडा थाना क्षेत्र के सरायकला गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा मुंबई में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी आरती, सात साल का बेटा प्रतीक, चार साल की बेटी, पिता व भाई रहते हैं। प्रतीक मेजा के अकोढ़ा सोनार का तारा गांव स्थित गुलाब पत्ती देवी स्कूल में एलकेजी का छात्र है।
बीते सात मार्च को करीब तीन बजे स्कूल में छुट्टी होने के बाद वैन ने प्रतीक को उसके घर के सामने उतार दिया। दादा नागेश्वर अपने पोते प्रतीक को घर के भीतर ले जाते, इससे पहले ही अल्टो कार से सवार दो युवक आए। एक ने नागेश्वर से जवनिया जाने का पता पूछा, जबकि दूसरे ने उतरकर बच्चे को कार में बैठा लिया और तेजी से भाग निकले। आंखों के सामने बच्चे को अगवा होते देख दादा हतप्रभ रह गए। मासूम बच्चे के अपहरण की खबर से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आठ पुलिस टीम लगाई। इसके बाद अपहृत बच्चे को वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अधिकारियों का कहना है कि अपहरण में बच्चे के चाचा और शिक्षक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

SV News

पूरे प्रकरण के खुलासे में मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा के साथ-साथ एसओजी प्रभारी यमुनानगर नवीन कुमार सिंह की पूरी टीम सहित मुख्य भूमिका रही। यमुनानगर एसओजी प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने मय एसओजी टीम लगातार मामले में जुटे रहे और अंततः एसओजी प्रभारी टीम ने सफलता हासिल की। एसओजी प्रभारी यमुनानगर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था, टीम को सफलता मिली और मामले का पर्दाफाश किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad